राशिफल: जानिए किस पर कृपा करेंगे शनिदेव

राशिफल आज शनिवार है यानी शनिदेव का प्रिय दिन। जानिए किस राशि के जातकों के लिए यह विशेष शुभ रहेगा।

मेष 

कारोबार विस्तार के लिए लोन लेना होगा। सोचे कार्य समय पर होंगे। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृषभ 

सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। दूसरों के झंझटों से बचें। किसी के जवाब का इंतजार रहेगा।

मिथुन 

अनजान लोगों से सम्बन्ध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। नए व्यावसायिक अनुबंध होंगे।

कर्क

अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

सिंह

कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहर को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।

कन्या 

अपने वाक्चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

तुला 

अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता हैं। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

धनु 

किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

मकर 

क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ होगा। माता-पिता के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे।

कुम्भ

कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट सम्भव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानिकारक रहेगी।

मीन 

संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com