गुरुवार (14 जुलाई 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …
मेष
समय पर काम पूरा करें। वैवाहिक आयोजनों में आप का कार्य सराहनीय रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में लाभकारी योजना बनेगी। कार्यस्थल पर आपके निर्णय सही होंगे।
वृष
समय पर काम करें। नई व्यापारिक योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक निवेश से अर्थलाभ होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। मकान-दुकान से संबंधित काम पूरे होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूल परिणाम बनेंगे।
मिथुन
कार्यस्थल पर लोग आपकी छवि को नुकसान पंहुचा सकते हैं। सतर्क रहें। व्यापारिक मामलों में आज जवाबदारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। परिवार की परेशानी को नजरअंदाज न करें।
कर्क
अपने रहन-सहन को बदलें। थोड़ा समय परिवार को भी दें। माता-पिता से व्यवहार खराब न करें। अपनी आमदनी के अनुरूप व्यय करें। अनियमितता से स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधा आएगी।
सिंह
आज गृहउपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण होने की संभावना बन रही है। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
कन्या
आज व्यापार अच्छा चलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर बड़े खर्च की सम्भावना है। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यक्तिगत समस्या हल हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद सम्भव है।
तुला
दिन उपयुक्त है। यदि आप कपड़ा, अनाज, सर्राफा बाजार से जुड़े हैं तो आज निवेश लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-प्रसंग में असफलता मिल सकती है। जल्दबाजी से काम न करें।
वृश्चिक
समय की अनुकूलता से राहत महसूस करेंगे। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। दूसरों की बातों में आप बहुत जल्दी फंस जाते हैं। स्वविवेक से काम करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धनु
परिजनों से चल रहें मतभेद समाप्त होंगे। धर्म के आयोजनों में धन लगेगा। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार में नए अनुबंध हित में होंगे।
मकर
लोग आप की निंदा करेंगे पर आप अपना काम ईमानदारी से करें। समय के साथ सब ठीक होगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। कार्यस्थल पर जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे।
कुंभ
कार्यस्थल पर लोग आपको पसंद करेंगे। अधिकारियों से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। व्यवसाय में भागीदारी में लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं। हिम्मत से काम लें।
मीन
समय कई अनुभव कराएगा। वाहन पर खर्च होगा। पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बनेगी। कोर्ट-कचहरी में लोगों की मदद करेंगे। राजनीति में महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। रुका पैसा प्राप्त होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal