शुक्रवार (15 जुलाई 2016) के राशिफल में जानिए, आज कैसा रहेगा आपका दिन …
अपने कर्तव्य से विमुख न हों। अनजाने में हुई गलती का पछतावा होगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। कानूनी मसले पक्ष में हल होंगे।
वृष
आज का दिन व्यापारिक उन्नति कारक होगा। समाज में नए संबंध स्थापित होंगे। संचार माध्यम का लाभ मिलेगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट मन को आनंद प्रदान करेगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी, चातुर्य का उपयोग करें।
मिथुन
समय का सदुपयोग करें। जीवनसाथी से व्यवहार ठीक से करें, अन्यथा आप का पतन तय है । आज आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कार्यस्थल पर बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे। नौकरी में किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
कर्क
अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र विस्तृत होने के योग हैं। आर्थिक मामलों में दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें।
सिंह
अनजाने में हुई गलती के कारण पछतावा होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। व्यावसायिक बाधाएं आपके प्रयासों से दूर होंगी। श्रम अधिक करना होगा। आलस हावी रहेगा।
कन्या
अपने किए कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। समय पर काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। नए राजनीतिक संबंध लाभकारी होंगे। आर्थिक लाभ होगा। किसी भी कार्य के लिए जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
तुला
सुख-साधनों पर भारी खर्च होगा। अकस्मात कोई चौंकाने वाली खबर सुनेंगे। परिवार में सुख-शांति बरकरार रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। व्यापारिक भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे।
वृश्चिक
जिन लोगों को आप अपना मान रहे हैं, वह आप को नुकसान दे सकते हैं। आज व्यापार में नए अनुबंध होंगे। संतान के विवाह में निजी प्रयास सार्थक होंगे। आलस्य अधिक रहेगा।
धनु
जीवनसाथी और परिजनों के बीच चल रहे तनाव से परेशान रहेंगे। असामंजस्य की स्थिति के कारण लोग आपको गलत समझेंगे। आज आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। व्यवहारकुशलता के कारण लोगों का दिल जीत लेंगे।
मकर
कारोबार में नई योजनाओं का श्रीगणेश उत्तम रहेगा। निजी प्रयासों से उन्नति संभव है। मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। कर्ज लेने से बचें। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
कुंभ
व्यापार में ध्यान दें। प्रेम-प्रसंग में अपनों को नजरअंदाज न करें। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत हो, इसके लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं।
मीन
परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। धर्म-कर्म से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापारिक मामलों में सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
