शनिवार (23 जुलाई 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …
मेष
झूठ बोलने से बचें। कई दिनों के रुके व्यवसायिक काय पूणज़् होंगे। दिन उत्साहवधज़्क होगा। पारिवारिक माहौल मनोरंजनमयी रहेगा। मित्रों से संबंध मधुर एवं प्रगाढ़ होंगे।
वृषभ
परिवार में आपकी जरूरत महसूस होगी। आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी एवं लाभदायी परिवर्तन का योग बनेगा। कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
मिथुन
व्यापारिक सफलता से मनोबल में वृद्धि होगी। अपनों का साथ मिलने के कारण तनाव में कमी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निजी कार्यों में व्यस्तता रहेंगे। खराब आदतों पर संयम रखना होगा।
कर्क
आप की दिनचर्या में बदलाव होगा। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। आज राजनीतिक व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। संतान से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे।
सिंह
समय का सदुपयोग करेंगे। परिवार में किसी समस्या का हल आपके प्रयत्नों से निकलेगा। व्यापारिक निर्णय के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। आपकी कार्यशैली से समाज में कीर्ति होगी।
कन्या
आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें, अन्यथा नुकसान होगा। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें, इसी में आप का हित है।
तुला
बिना सोचे-समझे काम न करें। साझेदारी में किये सौदे लाभदायी होंगे। लंबे समय के बाद किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। जोखिम, जवाबदारी के कामों से बचें।
वृश्चिक
आप के शुभचिंतकों का मार्गदर्शन आपकी समस्याओं को हल करने में सफल होंगे। राजनीति के क्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी में निर्णय न लें।
धनु
आज समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट होगी। बेहतर रणनीति के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। प्रशासनिक परीक्षा में प्रयास से सफलता के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मकर
सामाजिक मान-सम्मान बना रहेगा। संतान को सम्मान और यश मिलेगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी। क्रोध करने से बचें। जल्दबाजी में गलत निर्णय ले सकते हैं, सतर्क रहें।
कुंभ
आर्थिक निवेश से लाभ होगा। आकस्मिक लाभप्राप्ति के योग बन रहे हैं। रोजगार में परिवर्तन की संभावना है, सोच-समझ कर चुनाव करें। कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा।
मीन
आपकी इच्छा की पूर्ति के योग हैं। व्यस्तता होने के कारण निजी जीवन प्रभावित होगा। व्यापार में उन्नति होगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
