दो साध्वियों से बलात्कार के जुर्म में 20 साल कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के एक रिश्तेदार ने उनके बारे में कुछ सनसनीखेज खुलासे किए हैं। भूपिंदर सिंह गोरा ने बताया कि डेरा की लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगने के बाद राम रहीम हाई प्रोफाइल लड़कियों को सिरसा बुलाता या फिर खुद हर महीने 15-20 दिनों के लिए मुंबई शिफ्ट हो जाता था।
बातचीत में गोरा ने बताया कि इन सबका बंदोबस्त उसके लिए हनीप्रीत करती थी। उन्होंने बताया कि राम रहीम ज्यादातर अपना वक्त महिलाओं के बीच ही बिताता था। उन्होंने बताया कि लाखों महिला अनुयायियों के बीच वह खुले आम नग्न सेक्स वर्कर्स के बारे में बात करता था। उनके मुताबिक राम रहीम प्यार को तीन तरीकों से बताता था, जो थे- मिजाजी (वन नाइट स्टैंड), हाकिकी (सच्चा प्यार) और रुहानी (दिव्य प्रेम)।
ये भी पढ़े: एक बेहद चौंकाने वाला दावा, अब जिंदा नहीं हनीप्रीत, मरवा दिया राम रहीम ने…!
गोरा के मुताबिक पूर्व कांग्रेसी नेता हरमिंदर सिंह जस्सी ने एक बार कहा था कि कि हमें अपनी औरतों को राम रहीम के सामने नहीं भेजना चाहिए, क्योंकि वह शादीशुदा महिलाओं का उत्पीड़न कर सकता है। गोरा ने बताया कि एक बार गुफा में किसी महिला से मिलने के बाद दोबारा उससे नहीं मिलता था। साथ ही वह उन महिलाओं पर भी नजर रखता था जो उससे मिलने की गुजारिश करती थीं। ड्यूटी पर मौजूद लोग महिलाओं से कहते थे कि बाबा ध्यान में व्यस्त हैं। लेकिन सच तो यह है कि उसने कभी कोई धार्मिक किताब नहीं छुई और न ही ध्यान किया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal