करांची। 21वीं सदी की महिलाएं पुरुषों से किसी मायने में कम नहीं हैं। पूरी दुनिया में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही ये महिलाएं अब कुछ भी करने के लिए कमर कस चुकी हैं।
पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति और देशों से ज्यादा खराब है पर अब पाकिस्तान की महिलाओं ने भी दुनिया की बराबरी करने की ठान ली है। ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं रबिया।
अपने प्रशिक्षण के दौरान वह बमों के प्रकार, उनकी पहचान और उनको निष्क्रिय करने के तरीकों के बारे में सीखेंगी। बेहद शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखने वाली राफिया ने कहा कि सात साल पहले एक सत्र अदालत के निकट हुए विस्फोट के बाद उन्होंने बीडीयू में शामिल होने का फैसला किया। अंतरराष्ट्रीय संबंध में पीजी डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने अर्थशास्त्र में भी पीजी किया। उनको कई बड़ी कंपनियों में नौकरी के प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने पुलिस बल में शामिल होने का फैसला किया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal