नई दिल्ली भारत, एक विभिन्न संस्कृति और सभ्यता वाला देश है। भारत का इतिहास बताता है कि यहाँ कई धर्मो और संस्कृतियों ने अपनी एक अलग ही ऐतेहासिक छाप छोड़ी है।
यहां पर ऐसी- ऐसी चीजें और रहस्य छुपे हुए हैं, जिनको आजतक कोई सुलझा नहीं पाया है। यहाँ की विविधता भरी संस्कृति, भौगोलिक स्थिति, जलवायु को देखने के लिए पूरी दुनियाँ से लोग आते रहते हैं। आज हम ऐसे ही एक रहस्यमय मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो अपनी मर्ज़ी से लोगों को दर्शन देता है।वैसे भारत को अगर चमत्कारों वाला देश कहा जाये तो ये बिल्कुन गलत नही होगा, क्योंकि भारत में वो होता है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।
आज हम आपको भाड़केश्वर महादेव मंदिर के बारे में बताने जा रहे है। जो अपनी मर्जी का मालिक है, वो चाहता है तो किसी को दर्शन देता है और नहीं चाहता है तो गायब हो जाता है।
जानिये इस मंदिर के बारे में-
दरअसल ये मंदिर समुद्र के बीच में बना हुआ है। इस वजह से जब पानी कम होता है तो ये मन्दिर दिखता है और जैसे ही जल स्तर बढ़ता है ये मंदिर गायब हो जाता है l इस मंदिर को भाड़केश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है l यह मंदिर गुजरात के जामनगर में द्वारका के किनारे बना हुआ है। मंदिर पूरी तरह से अरब सागर के बीच में बना हुआ है। जो इस मंदिर को और भी चमत्कारी और रहस्यमयी बनाता है। वैसे ये मंदिर भगवान शिवजी का हैl
आते है लाखों लोग-
हर साल लाखों लोग यहां दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहा जो भी मनोकामना मांगो वो पूरी होती हैं, बस सच्ची श्रद्धा होना जरुरी है।
भाड़केश्वर महादेव मंदिर
दर्शन के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार-
यहां दर्शन के लिए भक्तों को कई घंटो तक इंतजार करना पड़ता है। क्योंकि मंदिर का शिवलिंग तभी दिखता है जब समुद्र में पानी कम होता है। और जब जलस्तर बढ़ने लगता है तो भक्तों को वहां से जल्दी निकलना पड़ता है।
तो आप भी आईये इस अद्भूत मंदिर के दर्शन करने।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal