मौत के 80 सालों बाद भी अपने दुल्हे का इंतजार कर रही है ये दुल्हन

हर इंसान रोज किसी न किसी तकलीफ और गम से गुजरता है। जिंदगी भर खुशी किसी को नहीं मिलती। दिल टूट जाने का गम सबसे बड़ा होता होता है। इस तकलीफ को चाह कर भी कोई मिटा नहीं पाता। 1927 में ऐसा ही कुछ ऐसा ही हुआ।

एरिजोना में Hassayampa Hotel में तन्हा दिल टूटा था। उस टूटे दिल की तड़प आज भी इस होटल को अपने आंसुओं से भिगोये हुए है। एक दिन फेथ समर्ज नाम की एक नई-नवेली दुल्हन अपने पति के साथ हनीमून मनाने का सपना लेकर इस होटल के कमरा नंबर 426 में रहने आई थी। अगले दिन उसका पति सिगरेट खरीदने के लिए होटल से बाहर गया था और वापिस नहीं लौटा। किसी को नहीं पता वो कहां गया।
उस दिन के बाद उसे किसी ने नहीं देखा। फेथ उसका तीन दिन तक अपने कमरे में इंतज़ार करती रही। उसके बाद जब तकलीफ सारी हदें पार कर गई, तो फेथ ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। उस डरावने दिन से लेकर आज तक फेथी की भटकती आत्मा इस होटल में भटक रही है। वो चाह कर भी इस होटल को छोड़ नहीं पाती. होटल में आने वाले अनेक मेहमानों और होटल स्टाफ ने कई बार उसे होटल के गलियारों में भटकते हुए देखा है। आज भी लोगों को कमरा नंबर 426 में उस कमरे में मौजूद सूने पलंग के किनारे उसके रोने की आवाजें सुनाई देती हैं।
जब भी कोई औरत इस कमरे में रहने आती है, तो फेथ अपना प्यार जताते हुए उनके पैरों की मसाज कर उन्हें आराम देती है। पर जब भी कोई मर्द इस कमरे में रहने आता है, तो उसे रात को डरावने सपने आते हैं। मर्दों को यहां के माहौल में अज़ीब-सी खुशबू का एहसास होता है। कुछ दिन पहले यहां एक लड़का ठहरने आया था, रात को जब वह सो रहा था, तो उसे कमरे में किसी के होने का एहसास हुआ लेकिन वहां कोई नहीं था। तभी उसे लगा जैसे किसी ने उसे पास आकर गले लगाया। यहां अकसर बाथरूम में रात को जो टूथब्रश रखे होते हैं, वो सुबह गायब मिलते हैं।
यहां किसी जमाने में सुरक्षा की जिम्मेदारी सम्भालने वाला चौकीदार आज मरने के बाद भी इसी होटल में भूत बनकर भटक रहा है। इसके अलावा कुछ समय पहले यहां काम करने वाले एक कर्मचारी के 6 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। उस बच्चे की आत्मा को भी लोगों ने होटल के हॉल में भटकते हुए देखा है। हम आपको बता दें, इस होटल में दुनिया की मशहूर हस्तियां जाती रही हैं। जिनमें George W Bush, DH Lawrence, Clark Gable, Greta Garbo, Georgia O’Keefe Tom Selleckसबसे खास नाम हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com