मेट्रो की सुरंग के लिए कल से होगी खुदाई, सभी तैयारियां पूरी

3005112016123223मेट्रो की सुरंग की खुदाई के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। इसके लिए यहां सुरक्षा उपकरण व अन्य जरूरी चीजें भी स्थापित कर दी गयी हैं। एलडीए ने यहां अग्निशमन, संचार व विशेष प्रकाश व्यवस्था की है। ताकि विशेष परिस्थिति से आसानी से निपटा जा सके। गुरुवार तक सुरंग की खुदाई शुरू होने की उम्मीद है।

सुरंग की खुदाई के दौरान कोई घटना होने पर अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए यहां विशेष इंतजाम किए गए हैं। एलएमआरसी ने इसके लिए सुरंग की खुदाई वाले स्थान पर आपातकालीन संचार, इमरजेंसी प्रकाश व्यवस्था का इंतजाम किया है। यहां सुरंग के अन्दर व बाहर सुरक्षा के लिए तमाम चीजें मौजूद रहेंगी। इसके लिए नियमित सुरक्षा मॉक ड्रिल भी होगा।

साथ ही समय-समय पर सुरक्षा आडिट भी किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक यहां अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पालन होगा। सुरंग का नियंत्रण विशेषज्ञ अधिकृत कर्मचारियों व अधिकारियों के पास रहेगा। सुरंग में विशेष प्रवेश नियंत्रण प्रणाली से नजर रखी जाएगी। इसमें प्रवेश से पहले सभी कर्मचारियों को टनल सेफ्टी इंडक्शन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

 

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com