महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा 2019 में भाजपा का प्रदर्शन रहेगा 2014 से भी अच्छा
महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा 2019 में भाजपा का प्रदर्शन रहेगा 2014 से भी अच्छा

महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा 2019 में भाजपा का प्रदर्शन रहेगा 2014 से भी अच्छा

लखनऊ। त्रिपुरा के साथ ही पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों नगालैंड तथा मेघालय विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सफलता का रंग उत्तर प्रदेश में भी चढ़ गया है। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज ही पार्टी की पूर्वोत्तर राज्यों में मिली जीत पर जमकर जश्न मनाया गया।महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा 2019 में भाजपा का प्रदर्शन रहेगा 2014 से भी अच्छा

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर आज दिन में जश्न का माहौल रहा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय के साथ ही प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक व राज्य मंत्री स्वाति सिंह के साथ कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मना रहे थे। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी की जीत पर जश्न मनाया जा रहा है।

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से घिरे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा अब देश में 2019 में 2014 से भी अच्छा परिणाम देने की ओर है। पूर्वोत्तर राज्यों की जनता ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे काम को सलामी दी है। उन्होंने कहा कि अब वामपंथी हाशिए पर जा रहे हैं, जो कभी देश की राजनीति का ताना-बाना बुनते थे। त्रिपुरा में भाजपा की इस जीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका के बारे में डॉ. पाण्डेय ने कहा कि उनकी भूमिका बेहद प्रभावी रही। उन्होंने शानदार तरीके से पार्टी का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब भाजपा के स्टार प्रचारक की भूमिका में आ गए हैं।

भाजपा की इस जीत पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने भी काफी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जीत का पहला श्रेय त्रिपुरा व नगालैंड की जनता को जाता है। दूरा श्रेय पाने के हकदार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का त्रिपुरा व नगालैंड में प्रवेश हो चुका है। पूर्वोत्तर की जनता ने आतंकवाद के खिलाफ यह बड़ा जनादेश दिया है। अब देश के लोगों के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सफाया अभियान जारी है। पार्टी अब सिर्फ एक राज्य में सिमट गई है। मोदी का तूफान 2019 में और गति पकड़ेगा और विकराल हो जाएगा। तब देश में सिर्फ भाजपा ही शासन करेगी।

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश में भाजपा मोदी व शाह के कुशल नेतृत्व में बढ़ती जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के हितों को ध्यान में रखकर हर काम को अंजाम दिया है। गरीब, किसान तथा हर वंचित वर्ग के हितों को उन्होंने वरीयता दी है। लखनऊ के साथ ही वाराणसी तथा झांसी में भी त्रिपुरा व नगालैंड में भाजपा की जीत पर जश्न मनाया गया। वाराणसी में पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय के साथ ही अन्य जगह पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। होली के दूसरे दिन भी यहां पर केसरिया रंग उड़ा। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। झांसी में भी पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत के बाद बुंदेलखण्ड के अधिकांश कार्यकर्ताओं जश्न ने मनाया। यहां पर आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com