मुंबई एक महिला डॉक्टर के साथ वेशही दरिंदो ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बड़ी ही बेरहमी के साथ उसे मौत के घाट उतार दिया।
यह मामला महाराष्ट्र के मुंबई इलाके का है। यहां रहने वाली 24 वर्षीय डॉक्टर अपने फ्लैट में नग्न हालत में मृत पाई गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बलात्कार और हत्या का शक जाहिर किया है। उसके गले में जींस लिपटी हुई थी।
अधिकारियों ने आगे बताते हुए कहा कि वह पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर थीं और उनके शरीर पर जलने के निशान भी पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, यह संदेह है कि महिला के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में गई थी और वह देर रात तकरीबन 3 बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ घर वापस लौटी थी।बता दें कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच की जा रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal