आप सभी जानते ही होंगे कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 1 मार्च को आने वाला है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है, उसके सब मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं महाशिवरात्रि पर किये जाने वाले उपायों के बारे में।

– जिन लोगों को बहुत कोशिशों के बावजूद संतान की प्राप्ति नहीं हो पा रही है, वे पति-पत्नी शिवरात्रि के दिन गेंहू के आटे से 11 शिवलिंग बनाकर साथ में उन पर 11 बार जलाभिषेक करें। कहा जाता है इस उपाय को करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
– घर में कभी अनाज कम न पड़े अगर आप ऐसा चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन अपनी क्षमतानुसार कुछ गरीबों को भोजन खिलाएँ।
– अगर आपका रुपया काफी समय से कहीं अटका हुआ है, तो उस रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए किसी बेल को शिवरात्रि के दिन हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से आपका पैसा जल्द लौट आएगा।
– घर के कलह से परेशान हैं तो महाशिवरात्रि के दिन अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शिवजी के परिवार की तस्वीर लगाएँ। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
– कहा जाता है भगवान आदियोगी को समर्पित शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दही से अभिषेक करने से धन-संपत्ति में बढ़त होती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal