10 तमिलनाडु के मछुआरों को 2 नौकाओं के साथ श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में Neduntheevu के पास गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी श्रीलंकाई नौसेना ने नेदुनतीवू के नजदीक मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के सात मछुआरों को गिरफ्तार किया था। पुडुकोट्टई मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक सेकर ने बताया कि पुडुकोट्टई जिले में जगदपट्टनम के मछुआरों को हिरासत में ले लिया गया और उन्हें उनकी दो नौकाओं के साथ कांगेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उनकी मशीनीकृत नौकाओं में से एक को टक्कर भी मारी और यह नौका डूब गई. इस नौका पर पांच मछुआरे सवार थे, जिन्हें उनके साथी मछुआरों ने बचाया। सेकर ने बताया कि मछुआरे 100 से अधिक नौकाओं के साथ समुद्र में गए थे और जब वे नेदुनतीवू के नजदीक मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंकाई नौसेना के कर्मी वहां पहुंचे और उनका पीछा किया।
श्रीलंकाई नौसैनिकों ने 17 दिसंबर को तमिलनाडु की 10 मशीनीकृत नौकाओं के जाल कथित तौर पर नष्ट कर दिए थे और रामेश्वरम के करीब 3,000 मछुआरों का पीछा किया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal