ब्रॉकली और ब्रसेल्स स्प्राउट्स में से किसे बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा?

हरी सब्जियां हमेशा से हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा रही हैं। खासकर सर्दियों में मिलने वाली ब्रॉकली और ब्रसेल्स स्प्राउट्स को “सुपरफूड” कहा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही ब्रासिका ओलेरासिया प्रजाति से आती हैं, फिर भी इनके पोषक तत्वों में हल्का अंतर पाया जाता है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों में से ज्यादा फायदेमंद कौन है, तो आइए पोषण और स्वास्थ्य लाभ के आधार पर विस्तार से समझते हैं

पोषण मूल्य की तुलना

ब्रॉकली में विटामिन सी, के, फोलेट,पोटैशियम और फाइबर अच्छी मात्रा पाई जाती है और ब्रसेल्स स्प्राउट्स में भी विटामिन सी और के की अच्छी मात्रा पाई जाती है, लेकिन इनमें फाइबर और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन थोड़ा अधिक होता है,मतलब पेट भरा रखने में ये थोड़ा अधिक सहायक हैं।

इम्यूनिटी और एंटीऑक्सीडेंट

ब्रॉकली में सल्फोराफेन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर को फ्री-रैडिकल्स से बचाता है और कोशिकाओं की सुरक्षा करता है। ब्रसेल्स स्प्राउट्स में भी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

पाचन और वजन घटाने में

ब्रसेल्स स्प्राउट्स में फाइबर अधिक होने के कारण यह भूख को नियंत्रित करता है। वहीं ब्रॉकली हल्की और आसानी से पचने वाली होती है, जिससे गैस या भारीपन कम महसूस होता है।

हड्डियों के लिए लाभ

ब्रसेल्स स्प्राउट्स में विटामिन के की मात्रा थोड़ी अधिक होती है, इसलिए हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए यह थोड़ा ज्यादा बेहतर होते हैं।लेकिन ब्रॉकली भी इस मामले में कम फायदेमंद नहीं है।

हार्ट और ब्लड शुगर नियंत्रण

दोनों सब्जियां फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक हैं। ये ब्लड शुगर को संतुलित रखने और सूजन कम करने में भी मदद करती हैं, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

कैंसर-रोधी गुण

ब्रॉकली और ब्रसेल्स स्प्राउट्स दोनों में ग्लूकोसिनोलेट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में डिटॉक्स प्रक्रिया को सक्रिय कर कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद करते हैं।

अगर सीधी तुलना की जाए तो दोनों ही बेहद पौष्टिक हैं। ब्रॉकली हल्की, पचने में आसान और बहुउपयोगी है, जबकि ब्रसेल्स स्प्राउट्स में फाइबर और विटामिन के थोड़ा अधिक मिलता है। इसलिए कौन ज्यादा फायदेमंद है यह आपके स्वास्थ्य लक्ष्य पर निर्भर करता है। संतुलित आहार के लिए दोनों को शामिल करना सबसे बेहतर ऑप्शन है, जिससे आपको संपूर्ण पोषण मिल सके।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com