उत्तराखंड में एक बार फिर शादी का झांसा देकर सेक्स करने की बात सामने आई। जिसके बाद अब वह लड़की पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।
लड़की ने पुलिस को बताया कि वह लड़का उसके पड़ोस में रहता है।
सेक्स के बाद दिया धोखा
नानकमत्ता निवासी युवती ने पड़ोस के युवक पर शादी का झांसा देकर सेक्स करने का आरोप लगाया है। उसने अपर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
लड़की ने एएसपी से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। उसने कहा उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसको झांसे में लेकर शादी का भरोसा दिला उसकी अस्मत से खिलवाड़ किया। अब वह शादी से आनाकानी कर रहा है।
उसने नानकमत्ता पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गईं। जिस पर वह मजबूर होकर यहां आई है। उसने कहा युवक के शादी न करने पर उसके सामने आत्महत्या के सिवा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा। बता दें कि इस तरह से मामले पहले भी कई बार हो चुके हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal