दुनिया में छोटे बड़े करीब 240 देश हैं। वहीं अमेरिका के मुताबिक इनकी संख्या करीब 196 हैं जिनमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं। इसके अलावा सात महाद्वीप हैं। इस बारे में लगभग हर किसी को जानकारी है। आप शायद ये भी जानते होंगे कि दुनिया के कुछ देशों को विभिन्न नामों से भी जाना जाता है। इनमें से भारत भी एक है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दुनिया के मानचित्र पर ऐसा कौन सा देश है जिसको जोगियों का देश या हरमिट किंगडम कहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये देश भारत नहीं है। चलिए आपको एक और हिंट दे देते हैं कि यहां के प्रमख को तानाशाह के तौर पर जाना जाता है और हाल ही में उनका नाम सुर्खियों में रहा है।
नहीं मिला जवाब तो हम बताते हैं
अब भी यदि आपको इस सवाल का जवाब नहीं मिला है तो अब आपको हम ही बता देते हैं कि इस देश का नाम कोई और नहीं बल्कि उत्तर कोरिया है। आपको जानकर ताज्जुब जरूर होगा लेकिन ये सच है। उत्तर कोरिया कुछ समय पहले तक उत्तर कोरिया दुनिया के चंद अलग-थलग देशों में शुमार किया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। सिंगापुर की ऐतिहासिक वार्ता के बाद अब दुनिया का दृष्टिकोण इसके और इसके प्रमुख किम जोंग उन के प्रति बदल रहा है। कोरियाई युद्ध के बाद से ही अमेरिका को उत्तर कोरिया कोरिया का दुश्मन नंबर वन माना जाता रहा। पिछले वर्ष तक भी यह जारी रहा। लेकिन अब बदलते दौर में काफी कुछ बदलता दिखाई दे रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal