फिर से ऑन-स्क्रीन रोमांस करते नजर आये अर्जुन-परिणीति

फिर से ऑन-स्क्रीन रोमांस करते नजर आये अर्जुन-परिणीति देखे…वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से रोमांस करेंगे। एेसा दूसरी बार होगा कि ये दोनों डायरैक्टर दिबाकर बनर्जी की नेक्स्ट एक्शन-रोमांस थ्रिलर में स्क्रीन शेयर करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन ये फिल्म साइन कर चुके हैं। पर क्लोज सोर्स के मुताबिक अभी तक अर्जुन ने ऑफिशियली फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि, उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आ गई है। फिर से ऑन-स्क्रीन रोमांस करते नजर आये अर्जुन-परिणीति
 
वहीं, इनके अपोजिट लीडिंग एक्ट्रैस के लिए दिबाकर परिणीति को ही लेने में इंटरेस्टेड हैं। फिलहाल, स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इस फिल्म में अर्जुन एक हरियाणवी कॉप की भूमिका में नजर आएंगे। परिणीति के रोल के बारे में अभी तक कुछ भी रिवील नहीं हुआ है।
 
बता दें कि पांच साल पहले अर्जुन-परिणीति यशराज फिल्म्स की ‘इश्कजादे’ में साथ नजर आए थे। इस फिल्म से अर्जुन ने डेब्यू किया था। वहीं, परिणीति इस फिल्म में पहली बार लीड रोल में नजर आई थीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com