मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड की W मैगजीन ने ‘न्यू रॉयल’ का खिताब दिया है। पब्लिकेशन के मुताबिक, रॉयल्टी किसी को जन्म से नहीं मिलती है लेकिन इसे पाया जा सकता है। प्रियंका ने जो मुकाम हासिल कर लिया है, उसकी वजह से उनकी हॉलीवुड में इतनी प्रशंसा हो रही है।
हॉलीवुड ने प्रियंका को दिया सबसे बड़ा खिताब
प्रियंका इस समय यू.एस में क्वांटिको सीज़न 2 के लिए शूटिंग कर रही हैं। वह पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हैले बेरी, क्रिस इवांस, चिवेटल एजीयोफॉर, कान्ये वेस्ट, किट हैरिंगटन और जोडी फोस्टर के साथ ‘न्यू रॉयल’ का खिताब जीता है।
प्रियंका ने कहा कि रॉयल्टी किसी को जन्म से नहीं मिलती है। यह वो चीज़ है, जिसकी वजह से आपकी पूरी पर्सनालिटी चेंज हो जाती है। उन्होंने हॉलीवुड की दो फेमस पर्सनालिटी का नाम लेते हुए कहा कि वह जेनिफर लॉरेंस, रिहाना की भी प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा कि यह दोनों बहुत स्ट्रांग वुमेन हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
		
