नई दिल्ली। कहते हैं दुनिया में एक शक्ल के सात लोगों के होते हैं, आप में कइयों ने इसे सही साबित होते देखा भी होगा और अगर जिसने नहीं देखा है, उन्हें अब यकीन हो जाएगा। जिस प्रियंका चोपड़ा की दुनिया दीवानी है, उनकी जैसी दिखने वाली भी दुनिया के किसी कोने में रहती हैं। उनका नाम नवप्रीति बांगा है, जो बिल्कुल प्रियंका की तरह दिखती हैं और उनकी तस्वीरें अाप ही क्या, खुद प्रियंका भी दंग रह जाएंगी।

आपको बता दें कि नवप्रीत कनाडा की रहने वाली हैं और एक फिटनेस वी-लॉगर, यू-ट्यूबर हैं। प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखने की वजह से यह सोशल मीडिया पर खुब छाई हुई हैं।
.jpg)
प्रियंका की तरह पोज में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर एक पल को यकीन करना मुश्किल हो जाएगा कि यह प्रियंका नहीं नवप्रीत हैं। ब्राउन गर्ल लिफ्ट्स के नाम से इनका इंस्टाग्राम अकाउंट है।
