प्रद्युम्न हत्याकांड : इस मजबूरी में आकर कंडक्टर अशोक ने कबूला था जुर्म

प्रद्युम्न हत्याकांड : इस मजबूरी में आकर कंडक्टर अशोक ने कबूला था जुर्म

भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या में सीबीआई द्वारा 11वीं कक्षा के विद्यार्थी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अपने थ्योरी पर पूरी तरह फंस गई है। अब तक गुरुग्राम पुलिस के मुख्य आरोपी रहे कंडक्टर अशोक के जुर्म कबूलने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।प्रद्युम्न हत्याकांड : इस मजबूरी में आकर कंडक्टर अशोक ने कबूला था जुर्म
 

मीडिया में प्रद्युम्न हत्या को लेकर दिए गए अशोक के बयान पर उसके वकील ने कहा कि जबरदस्ती इजेक्शन देकर बयान दिलवाया गया था। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक कुमार को जुर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया था। यहां तक कि अशोक से सादे कागज पर दस्तख्त भी ले लिए गए थे। उसने दबाव में आकर मीडिया में भी बयान दे दिया था। हालांकि गुरुग्राम पुलिस अभी भी अशोक के मुजरिम मानकर अपने स्टैंड पर कायम है।
 

अशोक की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों ने पुलिस द्वारा फंसाने का आरोप लगाया था। अब सीबीआई की नई थ्योरी आने के बाद अशोक की पत्नी का कहना है कि वह आजतक घर में बच्चों को नहीं मारते थे तो किसी की हत्या कैसे कर सकते हैं। उन्हें जबरदस्ती फंसाया गया है।
 

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आरोपी बस कंडक्टर से जब पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि पुलिस ने जुर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया। आरोपी अशोक के वकील मोहित वर्मा का कहना है कि उसने दबाव में आकर मीडिया में कहा कि उसने प्रद्युम्न की हत्या की थी।
 

​गुरुग्राम पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने कहा कि प्रद्युम्न मर्डर केस में हुई पुलिस जांच में कोई खामी नहीं है। पूरी प्रामाणिक जांच करने के बाद ही इसे सीबीआई को सौंपा है। गुरुग्राम पुलिस अब भी अपने स्टैंड पर कायम है। वहीं, सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा कि वैज्ञानिक सबूतों, फोरेंसिक विश्लेषण, कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की विस्तार से जांच के बाद ही सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com