पौड़ी: थलीसैण ब्लॉक के राठ क्षेत्र में विवाह बंधन में बंधे नवदंपत्तियों ने शादी को यादगार बनाने के लिए समलौण पौध रोपी। साथ ही, उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने का आह्वान भी किया है।
बुधवार को ग्राम भटकोट निवासी सुरेश लाल की पुत्री का विवाह प्रमोद के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान नवदंपती मोनिका व प्रमोद ने अमरूद की समलौण पौध रोप कर शादी को यादगार बनाने का फैसला लिया है। इस मौके पर समलौण सेना नायक भगत ¨सह गुसांई ने गांव में वर्ष 2013 से पर्यावरण संरक्षण व संस्कार सहेजने की परंपरा अपनाई। जिसमें ग्रामीणों की सहभागिता समय के साथ-साथ बढ़ती जा रही है। उन्होंने युवाओं को इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भागीदारी बनने लिए प्रेरित किया। पौधारोपण में महिला मंगल दल अध्यक्षा लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, सुषमा देवी, पूजा देवी आदि शामिल रहीं। वहीं क्षेत्र के कनाकोट गांव में कांशीराम नौडियाल की बेटी कलावती का विवाह विपिन के साथ हुआ। नव विवाहित जोड़े ने समलौण के रुप में नारंगी की पौध रोपी। कार्यक्रम का संचालन समलौण सेना नायिका कांति देवी ने किया। इस अवसर पर सेना की सदस्य कमला देवी, पुष्पा देवी, पूजा देवी आदि मौजूद रहीं। (संस)
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal