पंजाब में AAP ने नियुक्त किए छह महासचिव व दस संयुक्त सचिव
पंजाब में AAP ने नियुक्त किए छह महासचिव व दस संयुक्त सचिव

पंजाब में AAP ने नियुक्त किए छह महासचिव व दस संयुक्त सचिव

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए एक उप प्रधान, छह महासचिवों, दस संयुक्त सचिवों समेत अलग-अलग पदाधिकारियों का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश प्रधान सांसद भगवंत मान, सहायक प्रधान अमन अरोड़ा ने पदाधिकारियों की सूची जारी की है।पंजाब में AAP ने नियुक्त किए छह महासचिव व दस संयुक्त सचिव

मोहन सिंह फलियावाल को पार्टी का उप प्रधान बनाया गया है। इसी तरह छह महासचिवों में दिनेश बांसल, अशोक तलवार, करमजीत सिंह ढींडसा, मास्टर प्रेम कुमार, जमील उर रहमान और संदीप धालीवाल शामिल हैं। 
इसी तरह दस संयुक्त सचिवों में अजमेर सिंह, जसबीर सिंह गांधी, अकशनूर गदरी, ललित, पुश्पिंदर, गैबी सिंह, वरिंदर शर्मा, गुरप्रताप संधू, संदीप सैनी व सुखजीत सिंह शामिल हैं।

कुलदीप सिंह धालीवाल को माझा जोन का प्रधान और गगनदीप सिंह चड्ढा को को-इंचार्ज पंजाब, पुनीत गर्ग को मालवा-1 का इंचार्ज, मोहन सिंह विर्क को मालवा-2 का इंचार्ज, कृपाल सैनी को मालवा-3 का इंचार्ज, रणजीत सिंह जैसवाल को दोआबा का इंचार्ज और जसकरन बंदेशा को माझा का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

कोमल बेला को आइटी सेल पंजाब का इंचार्ज बनाया गया है, जबकि सतिंदर सत्ती को मालवा-1, दिलजोत सिंह जटाना को मालवा-3 का इंचार्ज, नवतेज सिंह को दोआबा का इंचार्ज, गुरसेवक सिंह को माझा का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com