न्याय यात्रा शुरू करने से पहले पप्पू यादव और नीतीश पर जमकर बरसे तेजस्वी
न्याय यात्रा शुरू करने से पहले पप्पू यादव और नीतीश पर जमकर बरसे तेजस्वी

न्याय यात्रा शुरू करने से पहले पप्पू यादव और नीतीश पर जमकर बरसे तेजस्वी

कटिहार। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने शनिवार से अपनी संविधान बचाओ न्याय यात्रा के पहले चरण की शुरुआत कटिहार से की। उन्होंने पहले दिन जनसभा को संबोधित करने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में जाप नेता और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके लिए राजद के दरवाजे सदा के लिए बंद हो गए हैं।न्याय यात्रा शुरू करने से पहले पप्पू यादव और नीतीश पर जमकर बरसे तेजस्वी

उन्होंने कहा कि लालू की तरह उनके दौर में भी भाजपा से पार्टी की दूरी बरकरार रहेगी। नीतीश कुमार ने अपना जनाधार खो दिया है। तेजस्वी ने उसके बाद सीएम नीतीश पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। साथ ही तेजस्वी ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर दलित की जमीन हडपने का आरोप लगाते हुए सीएम से इस्तीफे की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दोपहर एक बजे राजेंद्र स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करना है। 

पहले चरण में उनकी सीमांचल जिलों की यात्रा होगी। उसके बाद उनकी न्याय यात्रा के अन्य चरणों का कार्यक्रम बनेगा।

रविवार को उन्हें पूर्णिया के वायसी जाना है। अगले दिन 12 फरवरी को किशनगंज जिले के कोचाधामन एवं 13 को अररिया के सुभाष स्टेडियम और नरपतगंज में जनसभा को संबोधित करना है। इस दौरान तेजस्वी जनता से सीधा संवाद स्थापित करके राज्य एवं केंद्र सरकार की विफलताएं बताएंगे।

शुक्रवार को कटिहार के लिए रवाना होने के पहले तेजस्वी ने अपनी मां राबड़ी देवी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्य ठप है। कानून व्यवस्था का हाल बुरा है। भाजपा के सांसद जहां संविधान बदलने की बात करते हैं, वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ रोज नए घोटाले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हम संविधान बचाओ न्याय यात्रा के जरिए लोगों के बीच जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। कानून व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार है जिसे ‘डबल इंजन’ कहा जा रहा है, लेकिन सचाई यह है कि कोई काम नहीं हो रहा है। 

राबड़ी ने की सफलता की कामना

यात्रा पर रवानगी से पहले पटना में राजद कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने फूल देकर तेजस्वी का मनोबल बढ़ाया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि लोगों की दुआएं तेजस्वी के साथ हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com