दिल्ली में बोले नीतीश कुमार, आकर देखिए, यहां से बेहतर हैं बिहार के गांव

03_12_2016-nitish2-1मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में हैं और वे आज जदयू की सांगठनिक रूप पर चर्चा कर नयी कमेटी के गठन की प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे।

पटना [जेेएनएन]। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की शाम दिल्ली पहुंचे और आज वे दिल्ली जदयू की प्रदेश इकाई के गठन समारोह में शामिल होंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं।

नीतीश ने सबसे पहले देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उन्हें नमन किया और भोजपुरी को भी संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की बात को सराहा और कहा कि इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं दिल्ली के गांवों की हालत खराब है। देखना है तो बिहार आईए, बिहार के गांवों का नजारा बदल गया है।

उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है और हमने सात निश्चय की बात कही थी और इसके तहत युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया था और इसके लिए सार्थक प्रयास किया। अब हम जन-जन को शिक्षित बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हमने चार लाख शिक्षकों का नियोजन किया।

नीतीश ने कहा कि हमने प्राथमिक शिक्षा पर जोर दिया और अब बिहार आकर देखिए गांव की सूरत बदल गई है। बालिका पोशाक योजना और साइकिल योजना के असली नजारे अब आपको बिहार के गांवों में दिखेंगे। जहां सुबह खुश होकर लड़कियां साइकिल से स्कूल जाती हैं।

कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू के नेता श्याम रजक और संजय झा सहित कई नेतागण मौजूद हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जदयू नेता संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार की छवि साफ-सुथरी है उनपर किसी तरह का कोई दाग नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार स्टेट्समैन हैं और वे पार्टी के नियमों से ऊपर उठकर देश हित के बारे में सोचते हैं।

कार्यक्रम को जब शरद यादव ने संबोधित करना शुरू किया तो कुछ युवकों ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और भोजपुरी को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग करने लगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री एक अंगरेजी अखबार के लीडरशिप समिट और एक निजी समारोह में भी शामिल होंगे और वे रविवार की सुबह दिल्ली से पटना लौंट आएंगे।

दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के साथ भी वे बैठक करेंगे और नोटबंदी समेत वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की जायेगी। मुख्यमंत्री जदयू के नयी दिल्ली कमेटी की लांचिंग भी करेंगे। दिल्ली के मालवंकर हॉल में आयोजित समारोह में जदयू की नयी कमेटी का गठन किया जायेगा। दिल्ली में अब तक पार्टी का काम राष्ट्रीय कमेटी ही देखती थी।

राज सिंह मान के नेतृत्व में जदयू की दिल्ली प्रदेश इकाई का गठन किया गया है। इसमें बिहार व अन्य प्रदेश के तर्ज पर पदाधिकारी का चुनाव किया जायेगा। साथ ही पार्टी के प्रकोष्ठों का गठन किया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां सदस्यता अभियान चलाकर नये सदस्य बनाने और पार्टी को दिल्ली में ग्रास रूट पर मजबूत किया जायेगा।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। वैसे तो यह सम्मेलन दिल्ली महानगर पालिका के चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम है, लेकिन इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा दिल्ली प्रदेश संगठन को नये सिरे से लांच भी किया जाएगा।

दिल्ली महानगर पालिका के चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर नीतीश कुमार नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, सबका उत्साह भी बढ़ाएंगे। दिल्ली में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने एवं सदस्यता बढ़ाने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। दिल्ली प्रदेश जदयू के प्रभारी एवं पूर्व विधान पार्षद संजय झा समेत कई अन्य नेता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यूपी चुनाव के मद्देनजर जदयू ने दिल्ली के नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने का निर्णय लिया है। जदयू नेतृत्व दिल्ली से सटे यूपी की कई विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से सलाह-मशविरा लेंगे।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com