दिल्ली की राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह काफी गर्म रही, वहीं आसमान में मंडराते बादल कुछ इलाकों में बरसे, लेकिन इससे राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में एक बार फिर लू का प्रकोप शुरू होगा।
बृहस्पतिवार से ही गर्मी का कहर बढ़ जाएगा। लू अगले तीन-चार दिन तक मुश्किलें बढ़ाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में पिछले दो दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ा है, हालांकि, बृहस्पतिवार सुबह उमस कम रही।
बुधवार को राजधानी का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 31 से 72 फीसद तक रहा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal