नई दिल्ली: सलमान ख़ान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया इन दिनों भारत में हैं और हिमेश रेशमिया के साथ अपनी नई एल्बम को प्रमोट कर रही हैं, लेकिन क्रिसमस पर वो अपनी फ़ैमिली के लिए मुंबई में रहकर ही ये ख़ास काम करने वाली हैं।

खास तौर से उनका क्रिसमस कैरोल उनके पेरेंट्स के लिए बहुत खास होता है। हालांकि इस साल लूलिया अपने पेरेंट्स के साथ नहीं हैं और वो क्रिसमस पर उन्हें काफी मिस कर रही हैं, लेकिन उन्होंने कहा- ”मैं उनके लिए क्रिसमस कैरोल ज़रूर गाऊंगी और उन्हें यही से भेजूंगी।” लूलिया ने बताया कि वो क्रिसमस के दिन अपने दोस्तों के साथ लंच और डिनर पर जाया करती हैं और उन्हें काफी तोहफे मिलते थे।
लूलिया के लिए इस साल हिमेश का यह गाना ही क्रिसमस गिफ्ट के रूप में आया है। बताते चलें कि इस ख़बर को लेकर अफ़वाह है कि इस साल सलमान ख़ान के जन्म दिन की वजह से लूलिया अपने घर नहीं जा रही हैं, चूंकि सलमान चाहते थे कि वो यही रहें और उनके जन्म दिन में शामिल हों। यह पूछने पर कि वह सलमान को क्या तोहफ़ा देने वाली हैं, उन्होंने बताया है कि सलमान तो खुद सबको बहुत कुछ देते हैं। सबकी मदद करते हैं। कोई उन्हें क्या तोहफा देगा, लेकिन मैं उन्हें रेस्पेक्ट दूंगी।