17 मई: टैरो राशिफल

मेष:आज कार्यों को करने के लिए सरल और सुरक्षित रास्ता अपनाएं। शॉर्टकट अपनाने के फेर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ:धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी और आप इसे मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यों में सफलता जरा देर से मिलेगी, निराशा से खुद को बचाएं।

मिथुन:अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है। लक्ष्य से ध्यान न भटकने दें।

कर्क:मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा इसलिए शॉपिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

सिंह:आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना चाहिए, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

कन्या:आज कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

तुला:आज पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। संयम से काम लें।

वृश्चिक:धन संपत्ति और आनंद के लिहाज से स्थितियां आपके लिए काफी अनुकूल होंगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

धनु:कार्यक्षेत्र में सीनियर्स के साथ डील करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ईर्ष्यालु लोग आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। सतर्क रहें।

मकर:व्यावसायिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिन लोगों का धन कही फंसा हुआ है, प्राप्त होने के योग बनते है।

कुंभ:व्यापार में आप कुछ नया कर दिखाने की सोचेंगे। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णयों से लाभ होने की आशा है। स्वप्न हकीकत में बदल सकते हैं।

मीन:आप अपनी सोच और प्रतिभा के दम पर दूसरों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मामूली तनातनी की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com