साउथ अमेरिका की एक जनजातीय परंपरा के अनुसार लड़कियां शादी के पहले पुरुषों से उनकी मर्दानगी का अनोखा सबूत मांगती है। इस सबूत को देना यहां की सबसे बड़ी परंपरा में शामिल है।

यहां पुरुषों को अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए एक अनोखा खेल खेलना पड़ता है। इस खेल के अनुसार पहले पुरुष को शराब का सेवन करना पड़ता है। थोड़ी देर बाद इन्हें 120 वोल्ट का बिजली का झटका झेलना पड़ता है। इस दौरान लड़के के हाथ में मेटल के दो रॉड दिए जाते हैं। अगर लड़का इस झटके को झेल जाए तो वह मर्द माना जाता है। इस गेम में फेल होने वाले लड़के को नामर्द समझा जाता है।
लड़कियां ऐसे लड़के से शादी करने से मना कर देती हैं, जो बिजली का झटका नही झेल पाता। वही अगर लड़का इस जोरदार बिजली के झटके को झेल लेता है तो वह योग्य पति बनने लायक होता है।