नईदिल्ली: जयललिता का सोमवार रात करीब 11.30 को चेन्नई में निधन हो गया। 68 साल की जयललिता 22 सितंबर से अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती थीं।
जयललिता के जनता के लिए किए गए कार्य जहां सराहे गए वहीं कई कामों को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रही। ऐसा ही एक मामला 1995 में हुई उनके दत्तक पुत्र की शादी का है। इस शादी में इतना खर्चा किया गया कि उस समय इसे गिनीज बुक में दर्ज किया गया था।

जयललिता का नाम दुनिया की सबसे महंगी शादी/रिसेप्शन के लिए गिनीज बुक में दर्ज किया गया था। 7 सितंबर, 1995 को उनके दत्तक पुत्र सुधाकरन की शादी चेन्नई में हुई थी। इस शादी में करीब 6 करोड़ रुपए खर्च हुए थे जो उस समय बहुत बड़ी रकम मानी जाती थी।

शादी में 50 एकड़ में पंडाल बना था। करीब 1.5 लाख मेहमानों को दावत दी गई थी। सुधाकरन जयललिता के भतीजे हैं, जिसे उन्होंने गोद लिया था।
सुधाकरन की शादी तमिल फिल्म एक्टर शिवाजी गनेशण की पोती शशिकला से हुई थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal