घर या दुकान में रोज जलाएं धूपबत्ती, नहीं रहेगी पैसों की कमी…

नई दिल्ली  अक्सर हम अपने घरों में देवी-देवताओं की पूजा के लिए धूपबत्ती जलाते हैं। लेकिन धूप को जलाने के फायदों के बारे में आज तक नहीं जान पाए हैं। धूनी यानि धूप का प्रयोग भारत में प्राचीन काल से भगवान को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है।

agar21 अक्सर हम अपने घरों में देवी-देवताओं की पूजा के लिए धूपबत्ती जलाते हैं। लेकिन धूप को जलाने के फायदों के बारे में आज तक नहीं जान पाए हैं। आइए जानते हैं कि कैसे धूप आपकी समस्याओं को खत्म कर सकती है। जानिए क्या है धूप के फायदे…

दूर होगी धन की कमी

आपके पास या घर में धन की कमी हो तो यह समस्या दूर हो सकती है। कभी-कभी लोगों के पास पैसे तो आते हैं, लेकिन वह टिक नहीं पाते। यदि ऐसा आपके साथ ही हो रहा है तो पूर्वजों की मान्यता के अनुसार आप शुक्रवार के दिन मां काली के मंदिर में जांए और वहां मांता के आगे एक धूप जरूर जलाएं। 

वास्तुदोष खत्म करने के लिए

अगर घर का वास्तुदोष खराब हो तो घर पर कभी भी शांति नहीं आती है। नीम की पत्तियों की धूप को सप्ताह में एक बार जरूर जलाएं। इससे न सिर्फ वास्तुदोष खत्म होगा अपितु घर का वातावरण भी शांत होगा।

गायत्री केसर

आपको बाजार में आसानी से मिल जाती है गायत्री केसर से बनी धूप। यह धूप घर पर किए हुए तंत्र मंत्र को दूर करती है। इस धूप को आप गाय के उपले के साथ मिलाकर रोज शाम को धूप दें। एैसा 21 दिनों तक करें।

गुग्गल की धूप

यदि आप गुग्गल की धूप को नियमित घर पर जलाते हैं तो इससे घर का क्लेश शांत होता है और घर में सकारात्मक उर्जा आती है। इसके अलाव घर का माहौल सुगंधित होता है।

 धन समृद्धि के लिए

हर शनिवार के दिन शाम के समय में पीपल के पेड़ के नीचे शाम को पानी और धूप जरूर जलाएं। एैसा करने से घर में धन के रास्ते खुलते हैं।

धूप न केवल घर को सुगंधित करती है अपितु यह आपको कई प्रकार के रोगों से बचाकर आपके अंदर सकारात्मक उर्जा का प्रभाव भी करती है। इससे घर के सभी लोगों का मूढ़ भी अच्छा रहता है। लेकिन एक बात का जरूर ध्यान रखें कि अधिक धूप को नहीं जलाना चाहिए। इससे सांस संबंधी रोग हो सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com