गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में नियमित दिनचर्या में रहते हैं। कल तूफानी प्रचार अभियान के बाद आज उन्होंने गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में अपनी नियमित दिनचर्या के बाद करीब 150-160 लोगों की फरियाद भी सुनी। उसके बाद वह लखनऊ रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में करीब 150-160 फरियादियों की समस्या सुनी। इसके बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। लखनऊ में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री कर्नाटक रवाना हो जाएंगे। जहां पर उनको आज ही दो चुनावी रैलियों को संबोधित करना है।
इससे पहले आज उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। नियमित पूजा अर्चना के बाद वह फरियादियों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री 8 मार्च को फिर गोरखपुर आएंगे और दो दिन के प्रवास में पांच चुनावी जनसभाएं करेंगे। यह पांचों जनसभाएं गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होंगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal