गोरखपुर में बरात निकलने से पहले दूल्हा हुआ लापता

गोरखपुर में बरात निकलने से पहले दूल्हा हुआ लापता

बरात सजधज कर तैयार थी। दरवाजे पर बैंडबाजा बज रहा था। इसी बीच दूल्हा गायब हो गया। परिजनों ने उसे तलाश करने का काफी प्रयास किया लेकिन पता नहीं चला। पिता ने इस संबंध में पिपराइच थाने में तहरीर दी है। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस दूल्हे की तलाश कर रही है।गोरखपुर में बरात निकलने से पहले दूल्हा हुआ लापता

संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पिपराही निवासी सर्कस निषाद के पुत्र सुनील की शादी कैंट इलाके में तय थी। बुधवार को शादी होनी थी। दोनों परिवारों में कई दिन से शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। दूल्हे के परिवार के लोग भी काफी उत्साहित थे। बुधवार को बरात निकलने से पहले दूल्हा बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने की बात कहकर घर से निकला।

काफी देर तक परिजन इंतजार करते रहे लेकिन वह वापस नहीं लौटा। काफी देर बाद परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया। फोन से संपर्क करने पर उसका मोबाइल फोन स्विच आफ मिलता रहा। इससे परेशान परिजन संभावित स्थानों पर दूल्हे की तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला।

लड़की के घर मचा कोहराम : लड़की के परिवार वाले बरातियों के स्वागत की तैयारी जोर-शोर कर रहे थे। उनको बरात आने का इंतजार था। हंसी-खुशी का माहौल था। देर रात लड़के वालों ने लड़की के घर वालों को दूल्हे के गायब होने की सूचना दी। यह सूचना मिलते ही लड़की के घर कोहराम मच गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com