खुशखबरी: सोने की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

img_20161019093311नईदिल्ली: सोने की कीमतों में लागातार गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपए गिरकर 29,000 पर बंद हुआ।

सोने की यह कीमत 6 महीने में सबसे कम है। वहीं चांदी कीमतें 41,000 रुपए प्रति किलो के नीचे फिसल गई। गुरुवार को चांदी 735 रुपए की गिरावट के साथ 40,700 रुपए प्रति किलो रह गई है। कमजोर ग्लोबल संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की मांग में कमी के कारण कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर इंडेक्स एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इसके कारण ग्लोबल स्तर पर सोने की डिमांड घटी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाएं बढ़ी हैं जिसके कारण सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की खरीदारी में भी गिरावट आई है।
न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 1173 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं चांदी में 0.81 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड में 350 रुपए की तेजी।
तेजी के साथ भाव क्रमश: 29,000 रुपए और 28,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। इससे पहले जून में सोने की कीमत 29,000 रुपए पर आई थी।
गिन्नी 50 रुपए की उछाल के साथ 24,350 रुपए पर बंद हुए।चांदी तैयार की कीमत 735 रुपए की गिरावट के साथ 40,700 रुपए प्रति किग्रा पर बंद।साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 835 रुपए की गिरावट के साथ 40,00 रुपए प्रति किग्रा।चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुए।
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com