द हंड्रेड फ्रेंचाइजी लंदन स्पिरिट के अध्यक्ष जूलियन मेथेरेल इस साल अक्टूबर से तीन साल के लिए मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अगले अध्यक्ष होंगे जो इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज एड स्मिथ की जगह लेंगे।
मेथेरेल पिछले 40 साल से एमसीसी के सदस्य हैं और 2025 एजीएम में सदस्यों से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी समिति का हिस्सा बने । स्मिथ ने नए अध्यक्ष के तौर पर उनका नामांकन किया।
‘मेरे लिए सम्मान की बात’
1787 में स्थापित एमसीसी प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का मालिक है और खेल को नियंत्रित करने वाले नियमों का संरक्षक है। मेथेरल ने कहा कि एमसीसी अध्यक्ष की भूमिका संभालना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। मैं उन कई क्रिकेट आदर्शों के पदचिन्हों पर चल रहा हूं, जिन्होंने पहले यह जिम्मेदारी निभाई है। मेरा एमसीसी के साथ लंबा जुड़ाव रहा है और लॉर्ड्स में बिताई गई कई यादें मेरे लिए बेहद खास हैं।”
ऐसा रहा है करियर
मेथेरल ने अपना करियर फाइनेंस में बिताया है। वह 1999 से 2011 तक गोल्डमैन साच्स में पार्टनर भी रहे। इस दौरान वह 2006 से 2011 तक यूके इनवेस्टमेंट बैंकिंग डिविजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहे। वह जेनेल एनर्जी के मुख्य वित्तीय अधिकारी भी रहे। इसके अलावा वह कैमब्रिज यूनिवर्सिटी में जज बिजनेस स्कूल के एडवाइजरी बोर्ड के मुखिया भी रहे। वह प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन के नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन भी रहे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal