क्यूट जीवा संग पापा ने ऐसे मनाई दिवाली, मम्मी साक्षी ने शेयर किया VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान एमएस धोनी ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को हराकर एक ओर देश को दिवाली का तोहफा दिया, वहीं अपने परिवार को भी उन्होंने दिवाली की खुशियों से अछूता नहीं रखा।
धोनी ने रांची पहुंचकर अपने पूरे परिवार के साथ धूमधाम से दिवाली मनाई। महेंद्र सिंह धोनी और पत्नी साक्षी के साथ बेटी जीवा ने भी दिवाली को सेलिब्रेट किया।
यह जीवा की दूसरी दिवाली थी, लेकिन पिता के साथ पहली बार उन्होंने इसे मनाया है। बेटी जीवा के साथ दीपावली का त्योहार मनाते महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरों को साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
साक्षी ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें

साक्षी ने दीपावली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं। इनमें से दो तस्वीरें ऐसी थी जिसमें धोनी के साथ ऑरेंज कपड़ों में जीवा भी दिख रही है। बाकी तस्वीरों में साक्षी खुद दिवाली पर मस्ती करती दिख रही हैं।
उन्होंने पटाखों और फुलझड़ियों वाली कुछ वीडियोज भी डाली है। धोनी के साथ बेटी जीवा की तस्वीरों को हजारों की संख्या में लाइक्स किया गया है।

बता दें कि साक्षी अक्सर धोनी और जीवा के मस्ती भरे पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन पलों को साझा करते रहते हैं। धोनी ने कुछ दिन पहले ही बेटी के साथ एक फोटो कोलाज शेयर किया था। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर धोनी ने बेटी जीवा के साथ मार्च पास्ट और सैल्यूट का एक वीडियो शेयर किया था।

इस छोटे से वीडियो में उनकी 18 महीने की बेटी जीवा मार्च पास्ट और सैल्यूट कर रही थीं। इस बेहद प्यारी वीडियो में जीवा के पापा धोनी कमांडर बने हुए थे। देखें वीडियो-

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com