क्या आपको पता हैं? कभी करे या न करे लेकिन पीरियड्स में जरुर बनाना चाहिए सम्बन्ध….

पुराने समय में माना जाता था कि मासिक धर्म के दौरान यौन संबंध नहीं बनाने चाहिए। लेकिन जैसे-जैसे जमाना बदला, वैसे-वैसे लोग दकियानूसी बातों पर ध्यान देने की बजाय तथ्यों की बातों पर ज्यादा यकीन करने लगे। पीरियड्स के दौरान सेक्स नहीं करना चाहिए यह सिर्फ एक मिथक है। पीरियड्स के दौरान सेक्स करना साधारण दिनों में सेक्स करने से ज्यादा अच्छा माना जाता है। पीरियड्स के दौरान जननांगों को प्राकृतिक रुप से लुब्रिकेशन मिलता है जिससे सेक्स करने में आसानी होती है। वहीं महिलाओं को इस दौरान पेट दर्द, सिर का दर्द आदि पीरियड्स के दौरान होने वाली तमाम समस्याओं से निजात मिलती है।

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से पहले भी आपको सेक्स समस्याओं से सावधान रहने की कोशिश करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम विस्तार से बताने जा रहे हैं कि पीरियड्स के दौरान सेफ सेक्स कैसे करना चाहिए और इस दौरान सेक्स करने के क्या कुछ फायदे और क्या कुछ नुकसान होते हैं। आइए जानते हैं पीरियड्स में सेक्स करने से जुड़ी कुछ जरुरी बातों के बारे में।

पीरियड्स के दौरान सेक्स करते समय अगर सावधानी बरती जाए तो सेक्स करने से कोई खतरा नहीं होता है। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में अगर पर्याप्त सुरक्षा का इस्तेमाल ना किया जाए तो HIV, STI और अन्य सेक्स डिज़ीज (यौन संबंधी बीमारियां) हो सकती है। पीरियड ब्लड में मौजूद वायरस के कारण ये बीमारियां हो सकती है। इसलिए पीरियड्स के दौरान सेक्स करते वक्त पर्याप्त सावधानियां रखनी चाहिए। इस दौरान महिलाओं ने यदि टैम्पोन पहन रखा है तो उसे निकाल देना चाहिए ताकि वह वेजाइना के अंदर ना चले जाएं और 2-3 बार बेडशीट भी बदल लेनी चाहिए। इस दौरान कंडोम पहनकर सेक्स करना ज्यादा सुरक्षित रहता है।

पीरियड ब्लड में मृत अंडे शरीर से निकलते हैं इसलिए इस दौरान गर्भवती होने की संभावना कम होती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि पीरियड्स के दौरान गर्भवती होने की संभावना बिल्कुल नहीं होती, पीरियड् के दौरान सेक्स करने पर भी आप प्रेग्नेंट हो सकती है क्योंकि यह आपकी मासिक धर्म की अवधि पर निर्भर करता है। ओव्यूलेशन का समय पीरियड्स आने से 14 दिन पहले का होता है ऐसे में अगर आपको जल्दी पीरियड्स आते हैं या आपके पीरियड्स की अवधि कम होती है तो गर्भवती होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर गर्भधारण नहीं करना चाहती तो पीरियड्स के दौरान सेक्स करते समय भी आपको प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना चाहिए।

महिलाओं में ओव्यूलेशन पीरियड्स के 14 दिन पहले होता है। माना जाता है कि स्पर्म महिलाओं के शरीर में सात दिन तक जीवित रहता है अगर आपका साइकल 22 दिन का है और पीरियड्स होने के तुरंत बाद आप ओव्यूलेशन होने लगता है। अगर ऐसे में आपको श्वेत प्रदर होता है तो माना जाता है कि आपके गर्भाश्य में अभी भी जीवित अंडे है और आप प्रेग्नेंट हो सकती है। लेकिन आमतौर पर पीरियड्स के 14 दिन पहले गर्भवती होने की संभावना चरम सीमा पर होती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com