कोफ़ी विद करण: करण ने प्रियंका से किए ऐसे सवाल, यकीन नहीं होगा…

k4(2)Hollywood के काफी popular Talk Show में हिस्सा लेने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब देसी सेलिब्रेटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में करण जौहर का सामना करेंगी।

 इस शो के प्रोमोज जारी हो चुके हैं। जिसमें क्वाटिंको स्टार ने कईं चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
लगता हैं बॉलीवुड से हॉलीवुड जाकर प्रियंका चोपड़ा थोड़ी बोल्ड हो गई हैं। कम से कम उनकी बातों से तो ऐसा ही लग रहा है। इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने कॉफी विद करण में सेक्स और एक्स को छोड़कर और कोई बात नहीं की। 
वहीं करण जौहर ने भी प्रियंका चोपड़ा के सारे Bedroom Secret खोलकर रख दिए हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा सारे सवालों के जवाब देते वक्त भगवान से यही प्रार्थना करती रही हैं कि उनकी मां ये शो नहीं देखें।
स्टारवर्ल्ड ने मंगलवार को इस एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में प्रियंका चोपड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर बातचीत करती हुई दिखाई दे रही हैं लेकिन इस एपिसोड को उनकी मां के देखने को लेकर चिंतित लग रही हैं।
करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा के साथ कॉफी शॉट्स गेम खेला। गेम के रूल सीधे से थे कि आपसे पूछा जाएगा और अगर जवाब हां है तो आप कॉफी शॉट पी जाएंगी और अगर जवाब ना है तो आप नहीं पिएंगी। बस फिर क्या था प्रियंका पीती गईं और पीती गई।
 
इस दौरान करण जौहर ने प्रियंका से जो सवाल किए उसे जानकर निश्चित रूप से आप दंग रह जाएंगे। करण के सवाल थे-क्या आपने लाइट ऑन करके सेक्स किया, क्या आपने फोन सेक्स किया है, क्या ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड को किस किया है, क्या बाथरूम में किसी के साथ नहाई हैं और प्रियंका के सारे जवाब बस हां और हां ही थे।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने इतना खुलकर बातें की हों। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सुसाइड, शादी और बच्चों पर कुछ बोल्ड बयान दिए हैं। पहले प्रोमो में प्रियंका चोपड़ा का जनरल नॉलेज टेस्ट लिया गया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने प्रत्येक सवाल का जवाब हंसते हुए दिया इससे ये साबित नहीं हो सका कि वास्तव में उनको सभी सवालों का जवाब पता था या नहीं।
 टॉक शो के मास्टर माइंड करण जौहर द्वारा प्रियंका चोपड़ा की टांग खिंचाई पर करण ने कहा कि इस शो में प्रियंका को बुलाने का मतलब उनके किसी सीक्रेट को उजागर करना नहीं था।
इस प्रोमो का एपिसोड आने वाले रविवार को telecast किया जा रहा है। शो के प्रसारित होने से पहले ही फॉलोअर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस एपिसोड में अकेले होने के बाद समा बांध दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com