रफ्तार के दीवाने महेंद्र सिंह धोनी की तेजी क्रिकेट पिच के अलावा सड़कों पर भी दिखती है। अब उन्होंने किक्रेट छोड़कर नया काम शुरू कर दिया है। माही अब कार डिजायनर बन गए हैं।
झारखंड की राजधानी रांची के हरमू स्थित उनके आवास में कार और बाइक के कई कलेक्शन हैं, लेकिन रविवार को रांची की सड़कों पर जब माही ने अपनी मॉडिफाई स्कॉर्पियों दौड़ाई तो फैंस के कैमरे क्लिक करते ही रह गए। घर से जेएससीए स्टैडियम तक फैंस, क्लिक, सेल्फी और ऑटोग्राफ की रेस लगी रही। माही ने ये कार खुद डिजायन की थी।
पुरानी स्कॉर्पियों को मुंबई की महिंद्रा कंपनी से धोनी ने मोडिफाई कर स्पोर्टी लुक दिया। इसके फीचर्स बिल्कुल डिफरेंट हो गए हैं। सीट पर लिखा है एमएस। कलर है रेड एंड ब्लैक। ऊपर छत नहीं है। लाइट भी कुछ डिफरेंट है. हेड लाइट के ऊपर और नीचे छोटी छोटी लाइट लगी हैं।
धोनी रविवार को इस कार से ही जेएससीए प्रैक्टिस के लिए पहुंचे. जब अपने घर से निकले तब से ही फैंस उन्हें उनकी स्पेशल कार के साथ देखने उमड़ पड़े। दरअसल धोनी इन दिनों वनडे मैच की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को भी स्थानीय खिलाड़ियों के साथ पसीने बहाए।
हर बार की तरह इस बार भी रांची के इस प्रिंस ने अपनी सहजता नहीं खोयी। प्रैक्टिस के बाद चाय की चुस्कियों के साथ धूप सेंकी। फैंस के साथ जहां फोटो खिंचवाई, वहीं सेल्फी भी ली।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal