करिश्मा के बर्थडे केक को तैमूर इसलिए देख रहे घूर-घूर, देखें तस्वीरें

कानपुर। करिश्मा के बर्थडे पर इस बार सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर उनके साथ दिखे। लंदन में पूरी फैमली ने मिल कर खूब मजे किए और करिश्मा का जन्मदिन भी सेलीब्रेट किया। करिश्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी बेटी और बेटे के साथ तैमूर भी हैं। वहीं तस्वीर में करीना और सैफ के साथ उनकी आंटी भी दिख रही हैं। ये तस्वीर एक पार्क की है जहां करिश्मा का जन्मदिन बहुत सिंपल तरीके से मनाया गया। पार्क की बेंच पर एक डब्बे में ढेर सारे कप केक्स रखे हैं और उन पर दो कैंडल्स जल रहे हैं जिसे तैमूर घूर-घूर कर देख रहे हैं। तैमूर का ये अंदाज काफी क्यूट लग रहा है। फैंस की नजर करिश्मा के बर्थडे सेलीब्रेशन से ज्यादा तैमूर की नॉटी हरकतों पर है। 
करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान और तैमूर। फोटो : साभार इ्संटाग्राम
जब करिश्मा ने तैमूर को किया मिस
कपूर सिस्टर्स पूरी फैमली के साथ इन दिनों लंदन में अच्छा समय बिता रही हैं। इस दौरान करिश्मा ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें फैमली के लगभग सभी मेंबर्स दिख रहे हैं पर तैमूर नहीं हैं। इसलिए ये तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा ‘मिसिंग तैमूर।’ इस तस्वीर में करिश्मा, करीना, सैफ अली खान, करिश्मा का बेटा और बेटी नजर आ रही हैं। लोलो की इस फोटो पर फैंस ने भी कमेंट कर तैमूर के बारे में पूछा कि वो कहां हैं। वहीं इस फोटो में करिश्मा को बर्थडे विश करने के साथ करीना के पाउट देने पर भी फैंस उन्हें लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com