कबाड़ में पड़ी तिजोरी खोली, रातों-रात हो गया करोड़पति

वॉशिंगटन। कभी-कभी कबाड़ में पड़ी चीज भी आपको रातों-रात अमीर बना सकती है। जो उसकी कीमत पहचान जाते हैं, उनकी किस्मत खुल जाती है और जो नहीं पहचानते हैं, वो हाथ मलते रहते हैं। अमेरिका में ताला खोलने वाले एक शख्स के साथ ऐसा ही वाक्या हुआ।

चौथा चरण: कल समाप्त हो जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

कबाड़ में पड़ी तिजोरी खोली, रातों-रात हो गया करोड़पति इस व्यक्ति ने सोशल नेटवर्किंग साइट इमैगुर में तस्वीरों के साथ पूरा घटनाक्रम बताया है। हालांकि, उसने अपना असली नाम तो जाहिर नहीं किया है, लेकिन उसने मामले की जानकारी अनकैपिअर के नाम से डाली है। उसने लिखा कि मोस्लेर सेफ कंपनी की बनाई गई एक तिजोरी खोलने के लिए बुलाया गया था।

दिल्ली : रोहिणी में चार और सात साल की दो बच्चियों से दुष्कर्म

इसका ताला खोलना काफी मुश्किल होता है, लिहाजा उसने तिजोरी के मालिक के सामने शर्त रखी कि अगर उसने तिजोरी खोल दी, तो अंदर की सारी चीजें उसकी होंगी और खुली तिजोरी मालिक की होगी।

जब उसने तिजोरी का पहला दरवाजा खोला, तो अंदर एक और लॉक मौजूद था। मगर, 20 घंटे की मेहनत के बाद जैसे ही ये लॉक खुला, इस शख्स की किस्मत खुल गई। दरअसल, तिजोरी के अंदर दो डॉलर के कई नोट मिले, जो साल 1862 से 1966 के समय के थे। बाजार में इनकी वैल्यू काफी ज्यादा है, लिहाजा वह तिजोरी खोलने वाला रातों-रात करोड़पति बन गया।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com