कटक वनडे में टीम इंडिया ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

cuttackकटक वनडे में इंग्लैंड को 15 रनों से हराकर टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 381 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से 15 रन दूर रह गई। टीम इंडिया ने कटक वनडे में रिकॉर्ड्स की जड़ी लगा दी। आइए एक नजर डालते हैं उन सभी रिकॉर्ड पर…

– टीम इंडिया ने 23वी बार 350 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया, जो वनडे का रिकॉर्ड है। भारत ने द. अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ डाला। 350+ का स्कोर- भारत : 23 बार , द. अफ्रीकी : 22, ऑस्ट्रेलिया: 16, न्यूजीलैंड: 12, इंग्लैंड: 9, श्रीलंका: 7, पाकिस्तान : 6, वेस्टइंडीज: 3, जिम्बाव्बे : 1

-धोनी ने 203 छक्के लगाए, जो भारतीयों में सर्वाधिक है। 200+ छक्कों के क्लब में पांचवें क्रिकेटर हैं धोनी। टॉप बल्लेबाजों के छक्के- शाहिद आफरीदी : 351, सनत जयसूर्या : 270, क्रिस गेल : 238, एमएस धोनी : 203. ब्रेंडन मैक्कुलम : 200, सचिन तेंडुलकर :195

-युवराज और धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड 256 रनों की साझेदारी निभाई। जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड था। इससे पहले हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स ने 2012 में 172 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई थी।

-इंग्लैंड के खिलाफ डेढ़ सौ रन बनाने वाले युवराज पहले भारतीय हैं। विव रिचर्ड्स 189*, मार्टिन गुप्टिल 189*, शेन वॉटसन 161*, हाशिल अमला 150, युवराज सिंह 150।

-धोनी और युवराज ने 10वीं बार वनडे में शतकीय साझेदारी की, इससे पहले उनके बीच 9 साझेदारियां के दौरान भारत कभी नहीं हारा।

-कटक में तीसरी बार भारत की ओर से 200+ की शतकीय साझेदारी हुई, जो प्रेमदासा स्टेडियम के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। इसके अलावा कोलकाता और मीरपुर में भारत की तरफ से 2-2 बार 200+की साझेदारी निभी।

 -भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 381 रन बनाए, जो वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा बड़ा स्कोर है। न्यूजीलैंड: 398 रन (2015 में), भारत : 387 रन (2008),  भारत : 381 रन (2017)।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com