लखनऊ। एलियंस की दुनिया के रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक सालों से लगे हुए हैं। आज तक इनके अस्तित्व के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं प्राप्त हो पाई है। लेकिन इनके दुनिया में मौजूद होने के कई बार प्रमाण मिलते रहे हैं। फिर चाहे उड़नतश्तरी का दिखना हो या फिर आसमान में दिखती रहस्यमयी रोशनी। अब खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के खीरी जिले में अजीबोगरीब पैरों के निशान देखे गए हैं। निशान मिलने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।
शहर से सटे फूलबेहड़ इलाके में तीन दिनों से खेतों में ये भारी भरकम पांव के निशान मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बुढ़नापुर गांव के लोगों का कहना है कि कोई दिखाई भी नहीं देता लेकिन सुबह खेतों में ये अजीबोगरीब निशान दिखाई पड़ते हैं। आखिर इतने बड़े-बड़े पांव किसके हैं, समझ नहीं आ रहा। गांव की आबादी 50 हजार है।
गांववालों का कहना है कि ये निशान या तो दूसरी दुनिया में रहने वालों के हैं या फिर किसी शैतानी शक्ति का इसमें हाथ है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal