ऋषिकेश में पांच दशक बाद गूंजे बीटल्स के गीत
ऋषिकेश में पांच दशक बाद गूंजे बीटल्स के गीत

ऋषिकेश में पांच दशक बाद गूंजे बीटल्स के गीत

ऋषिकेश: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में रविवार की संध्या ब्रिटेन के मशहूर रॉक बैंड बीटल्स के नाम रही। द बीटल्स ट्रीब्यूट बैंड के सदस्यों ने पांच दशक बाद ऋषिकेश की धरती पर एक बार फिर बीटल्स के गीत-संगीत के रंग घोले।ऋषिकेश में पांच दशक बाद गूंजे बीटल्स के गीत

पचास साल पहले वर्ष 1968 में ब्रिटेन के मशहूर रॉक बैंड बीटल्स के चार सदस्य जॉन लेनन, पॉल मैक-कार्टने, रिंगो स्ट्रार्र व जार्ज हैरिसन ऋषिकेश पहुंचे थे। ऋषिकेश में प्रख्यात योगी महर्षि महेश योगी के सानिध्य में शंकराचार्य नगर चौरासी कुटी में करीब एक वर्ष तक प्रवास के दौरान बीटल्स बैंड के इन सदस्यों ने कई यादगार धुनें रची थीं। 

बताते हैं कि बीटल्स द्वारा ऋषिकेश प्रवास के दौरान लिखे गए 48 गीत इतने मशहूर हुए कि पूरा पश्चिम बीटल्स का इनका दीवाना हो गया था। उत्तराखंड का पर्यटन विभाग इस वर्ष बीटल्स के भारत आगमन की 50वीं वर्षगांठ स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में खास तौर पर बीटल्स ट्रीब्यूट बैंड को आमंत्रित किया था। 

रविवार को बीटल्स ट्रीब्यूट बैंड के सदस्य जोसेफ एडवर्ड, डेनिल फिलिफ्स, जॉन थॉमस व पीटन नाइल्स ने योग महोत्सव के मंच पर प्रस्तुति दी। देर रात तक लोग बीटल्स के गीत-संगीत पर झूमते रहे। इससे पूर्व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव में जौनसारी लोक कलाकारों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com