उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा राष्ट्रवाद ने उखाड़ फेंका साम्यवाद
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा राष्ट्रवाद ने उखाड़ फेंका साम्यवाद

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा राष्ट्रवाद ने उखाड़ फेंका साम्यवाद

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तर-पूर्व के चुनाव में राष्ट्रवाद की विचारधारा ने साम्यवाद के साम्राज्य को उखाड़ फेंका। होली के जश्न में इस जीत की खुशी दोगुनी हो गई है। आने वाले नगर निकाय और 2019 के लोक सभा चुनाव के लिए यह संदेश मात्र है।शनिवार को आइएसबीटी के पास एक वेडिंग प्वाइंट में भाजपा महानगर की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा राष्ट्रवाद ने उखाड़ फेंका साम्यवाद

इस दौरान उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में जीत का परचम लहराएगी। उत्तर-पूर्व की जीत ने इस बार होली की खुशी को दोगुना कर दिया है। इससे पहले होली मिलन कार्यक्रम में सोनल वर्मा की गणेश वंदना, महिमाश्री के गीत और श्रीकांतश्री की कविताओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस मौके पर कला केंद्र की निदेशक बीना अग्रवाल ने आनंद गौरी तांडव की शानदार प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी। 

इसके अलावा लोक गायिका सोनिया आनंद ने तुम विश्वास हमारे…गीत की प्रस्तुति देकर सबको गुनगुनाने को मजबूर कर दिया। इस दौरान मथुरा से पहुंची टीम ने राधा-कृष्ण नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सभी कलाकारों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, विनोद चमोली, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल, सुशीला बलूनी, विवेकानंद खंडूड़ी, सुनील उनियाल गामा, उमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता नहीं पहुंचे

एक सप्ताह से होली मिलन के इस कार्यक्रम का भाजपा महानगर की ओर से प्रचार किया जा रहा था। कार्यक्रम से प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद और पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक गणेश जोशी आदि ने दूरी बनाए रखी। प्रदेश अध्यक्ष शहर में मौजूद होने के बावजूद होली मिलन में नहीं पहुंचे। इसके अलावा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री आदि भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

कार्यक्रम में नहीं जुटी भीड़

मुख्यमंत्री से लेकर सभी सांसदों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इसके लिए व्यवस्थाएं भी थी। लेकिन, कार्यक्रम स्थल पर आधी कुर्सियां खाली रही। निकाय चुनाव से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में भीड़ न जुटने की चर्चा रही। स्थिति यह रही कि मुख्यमंत्री के जाते ही अधिकांश लोग मौके से चले गए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com