नई दिल्ली लड़के अक्सर लड़कियों पर अपना इंप्रेशन जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन कई बार वे इंप्रेशन के चक्कर में खुद का इंप्रेशन डाउन कर लेते हैं।

आपको किस तरह का पति चाहिए?
ये वर्ल्ड फेमस सवाल है। आपको बता दें कि आपके इस सवाल का वे जवाब तो जरुर देंगी लेकिन सिर्फ इसलिए क्योंकि आपने ऐसा सवाल किया है। आपको बता दें कि अक्सर अरेंज्ड मैरिज में लड़कियां एस तरह के सावल से परेशान हो जाती हैं। तो आप इस तरह के सवाल करने से परहेज करें। क्योकि इस बेतुके सवाल का आपका बेतुका जवाब भी मिल सकता है। हां ये बात अलग है कि उस वक्त लड़कियां सिर्फ मन में ही बेतुका जवाब दे सकती हैं। वे अक्सर मन में यही कहती हैं कि मुझे ऐसा पति चाहिए जिसके सिर पर पैर हो।
क्या आप वर्जिन हो?
ये ऐसा सवाल है जिसे हर कोई पूछना चाहेगा। लेकिन ये एक ऐसा सवाल है जिसका लड़कियों को जवाब देने को मन नहीं करता है बल्कि सामने वाले को गाली देने का मन करता है। बेशक आप ये सवाल करें लेकिन उचित समय देखकर।
फेसबुक पर हो? अगर हां तो कितने फ्रेंड है?
आज के समय में अगर कोई फेसबुक पर है तो फ्रेंड लिस्ट लंबी तो होगी ही। अब लड़कियां इसका क्या जवाब दे?