भीषण गर्मी ङोल रहे दिल्लीवासियों को जल्द ही राहत की फुहारें सराबोर करेंगी। 29 जून को दिल्ली में मानसून दस्तक देगा। ऐसे में बुधवार से बूंदाबांदी एवं बारिश का दौर भी शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी दो दिन और गर्मी का यह दौर ऐसे ही जारी रहेगा।
रविवार को तेज धूप एवं गर्म हवाओं की गर्मी बनी रही। छुट्टी का दिन होने के बावजूद ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। धूप की तपन का आलम यह है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर भी बहुत कम चल रहा है।
मानसून पूर्व की गतिविधियां ढीली पड़ने से गर्मी और ज्यादा परेशान कर रही है। रविवार को पालम में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 जून के दिन पिछले सात सालों में इतना तापमान कभी नहीं गया।
हालांकि मौसम विभाग ने रविवार का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसी तरह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पिछले सात सालों में अधिक ही है। नमी का स्तर रविवार को अधिकतम व न्यूनतम क्रमश: 55 एवं 29 फीसद दर्ज किया गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal