इंडियाज गॉट लेटेंट बंद होने से 1 दिन पहले कपिल शर्मा ने Samay Raina को किया था फोन

समय रैना (Samay Raina) कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) में रणवीर इलाहाबादिया के साथ आए।

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे इस शो में समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) के विवाद के बारे में भी बात की। इस दौरान समय ने बताया कि शो बंद होने से पहले कपिल शर्मा ने उन्हें कॉल करके चेतावनी दी थी।

कपिल ने भी देखें थे इंडियाज गॉट लेटेंट के एपिसोड्स
जब रणवीर इलाहाबादिया ने कपिल शर्मा से पूछा कि क्या उन्होंने समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के कोई एपिसोड देखे हैं या नहीं, तब कपिल शर्मा ने जवाब दिया, “मैंने कई एपिसोड्स देखें। मैंने यहां तक कि समय को कॉल भी किया था और पूछा, ‘तुम्हारे खिलाफ अभी तक कोई सिंगल केस कैसे नहीं हुआ?'”

कंट्रोवर्सी से पहले दी थी चेतावनी
कपिल शर्मा की बात सुनकर सब हंसने लगे और फिर समय रैना ने बताया कि शो बंद होने से पहले कपिल ने उन्हें फोन किया था। समय ने बताया, “मैं कसम खाता हूं, जिस दिन मेरा शो बंद हुआ, उससे एक दिन पहले सर ने मुझे फोन किया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हारे साथ कुछ बुरा होने वाला है।”

कपिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने एक्सपीरियंस के चलते उन्हें चेतावनी दी थी। कपिल ने कहा, “मैंने उन्हें बताया कि अब तुम सबकी नजरों में हो, इसलिए जरा संभलकर रहना। मैं यह बात अपने अनुभव से कह रहा था, मैं कोई भविष्य बताने वाला नहीं हूं। तुम कुछ भी कहकर मशहूर तो बन सकते हो, लेकिन एक बार मशहूर हो जाने के बाद, तुम कुछ भी नहीं कह सकते।”

विवाद के बाद भी कपिल ने किया था कॉल
इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान पर बवाल मचा था जिसके बाद समय के शो के सारे एपिसोड हटाने पड़ गए थे। जब यह विवाद हुआ, तब भी कपिल ने समय को कॉल किया था। इस बारे में समय ने बताया, “सच कहूं तो उस समय कपिल सर ही पहले ऐसे इंसान थे जिन्होंने मुझे फोन किया था।

मुझे आज भी समझ नहीं आता कि यह उनकी चिंता थी या फिर कोई ताना। उन्होंने मुझसे कहा, ‘समय, जिस तरह तुम्हारे अच्छे दिन बीत गए, ठीक उसी तरह तुम्हारे बुरे दिन भी जल्द ही खत्म हो जाएंगे।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com