नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के दरभा से लेकर एर्राबोर तक कई बड़ी नक्सली वारदातों को अंजाम देने वाले आठ लाख के इनामी नक्सली जोगा उर्फ कामा सोढ़ी (27) ने पुलिस के सामने surrender कर दिया है। इससे पहले उनकी पत्नी ने भी सरेंडर कर दिया था।
एसपी कमलोचन कश्यप ने उसे मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि सुकमा जिले के अरलमपल्ली निवासी जोगा दस साल से नक्सलियों से जुड़ा था। पूछताछ में जोगा ने बताया कि वह नक्सली नेता साकेत, बीआर दादा उर्फ गगन्ना देवजी उर्फ कुम्मा दादा, चलपति, महेंदर, सुरेश, श्याम उर्फ चैतू, गणेशन्ना, वेंग्गू, रमन्ना, कोसा, सोनू उर्फ भूपति, सुजाता पति गणपति, रवि आदि के साथ क्षेत्र में भ्रमण करता था।इनकी भेदभावपूर्ण नीति से त्रस्त होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। वर्तमान में वह कांगेर घाटी एरिया कमेटी का सचिव था। एसपी ने कहा कि जोगा से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।
मामले की जांच की जा रही है। इससे सरेंडर करने से पुलिस को अहम सुराग मिल सकते हैं। इससे कई माह पहले इसकी पत्नी ने भी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal