आठ माह की बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, चचेरा भाई गिरफ्तार
आठ माह की बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, चचेरा भाई गिरफ्तार

आठ माह की बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, चचेरा भाई गिरफ्तार

नई दिल्ली। नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में आठ माह की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता के 28 वर्षीय चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। बच्ची अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।आठ माह की बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, चचेरा भाई गिरफ्तार

घर से बाहर गए थे माता-पिता 

पीड़िता के माता-पिता शकूरपुर इलाके में रहते हैं। उसी मकान में पीड़िता के ताऊ का परिवार भी रहता है। रविवार को माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी चचेरे भाई ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

घर पहुंचने पर मिली जानकारी 

शाम को जब बच्ची के माता-पिता पहुंचे तो बच्ची को रोता देखकर उन्हे मामले की जानकारी हुई। निजी अंगों से रक्तस्त्राव होता देखकर परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों द्वारा दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच के क्रम में पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com