आज श्राद्ध के दुसरे दिन इस तरह से करें श्राद्ध, दूर होगा व्यापार में...

आज श्राद्ध के दुसरे दिन इस तरह से करें श्राद्ध, दूर होगा व्यापार में…

आज दिनांक 07.09.2017 के दिन आश्विन कृष्णपक्ष की द्वितीय पड़ रही है। आज के दिन को हिन्दू धर्म में दूज पर द्वितीय श्राद्ध मनाया जाता है। शरद्ध के समय अपने पितृगणों के आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ किया जाता है। उनकी पूजा से पितृदोष ख़त्म हो जाता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है कि द्वितीय तिथि का श्राद्ध करने से व्यक्ति द्वारा जानें-अनजानें में किये हुए पापों से मुक्ति मिलती है।आज श्राद्ध के दुसरे दिन इस तरह से करें श्राद्ध, दूर होगा व्यापार में...

विधिवत पूजा करके कर सकते हैं खुश:

 

केवल यही नहीं व्यक्ति के अशांत चलने वाले मन को भी शांति प्राप्त होती है और उसे व्यापार में होने वाले नुकसान से भी छुटकारा मिलता है। कई बार बहुत प्रयास के बाद भी व्यापार में व्यक्ति को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसकी वजह आपके पितरों का नाराज होना भी हो सकता है। विधिवत पूजा करके आप उन्हें खुश भी कर सकते हैं।

पूजन विधि:

 

आज के दिन पितृ की पूजा करते समय सबसे पहले उका ध्यान करते हुए घी का दीपक जलाएं। उसके बाद सुगंधत धूप करें, पीपल का पत्ता, हरिद्रा, पीला चन्दन और केला अर्पित करें। पूड़ी, केसर की खीर और सब्जी का भोग लगायें। आज के दिन पितरों का ध्यान करते हुए भागवत गीता के दुसरे अध्याय का पाठ करें। साथ ही विशिष्ट मन्त्र का जितना हो सके जाप करें। ब्राह्मणों को बुलाकर आदर-सत्कार से उन्हें भोजन खिलाएँ और पीतल का पात्र, पिला बर्तन और दक्षिणा देकर उन्हें विदा करें।

मुहूर्त कब से कब तक:

आज द्वितीय श्राद्ध आज दोपहर 11:52 से शुरू होकर कल सुबह 10:43 तक रहेगा। श्राद्ध के लिए तीन श्रेष्ठ मुहूर्त, कुतुप दोपहर 11:52 से 12:43 तक, रौहिण दोपहर 12:43 से दोपहर 1:33 तक और अपराह्न 1:33 से 4:02 तक है।

विशिष्ट मंत्र:

ॐ नारायणाय नमः॥

अभिजीत मुहूर्त:

दिन 11:53 से दिन 12:43 तक।

अमृत काल:

आज के दिन कोई अमृत काल नहीं है।

वर्जित यात्रा महूर्त:

दिशाशूल – दक्षिण। नक्षत्रशूल – उत्तर। राहुकाल वास – दक्षिण। अतः उत्तर व दक्षिण दिशा की यात्रा टालें।

शुभ रंग:

बादामी।

शुभ दिशा:

पूर्व।

शुभ समय:

शाम 17:29 से शाम 18:56 तक।

शुभ मंत्र:

ॐ पीताम्बरधराय नमः॥

शुभ टिप्स:

जीवन में मानसिक शांति पानें के लिए आज के दिन किसी धार्मिक व्यक्ति को मौसम्बी दान करें।

जन्मदिन के लिए शुभ:

अच्छी सेहत पानें के लिए आक के दिन किसी साधू-संन्यासी को बेसन दान करें।

एनिवर्सरी के लिए शुभ:

घर में बरकत होने के लिए आज के दिन दंपति को लाल कपड़े में सोना बांधकर तिजोरी मे रखना चाहिए।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com